आदिल अहमद
सीरिया की सरकार ने सचेत किया है कि सीरिया पर किसी भी प्रकार का हमला अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा पर हमला होगा।
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने इदलिब प्रांत के संबंध में सुरक्षा परिषद की बैठक में भाषण के दौरान कहा कि आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के तत्वों ने पिछले दिनों पश्चिमी देशों के समन्वय से क्लोरीन गैस की आठ खेपें सीरिया के उत्तरी प्रांत इदलिब स्थानांतरित की हैं ताकि उन्हें आम नागरिकों के विरुद्ध प्रयोग करें।
सीरिया के प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने कहा कि इस हमले का उद्देश्य, दमिश्क़ पर रासायनिक हथियार प्रयोग करने का आरोप लगाकर सीरिया पर हमले के लिए पश्चिमी देशों को बहाना प्रदान करना है।
दूसरी ओर कुछ समाचारिक सूत्रों ने कहा है कि क्लोरीन गैस की खेपें वाइट हेलमेट्स के तत्व और सशस्त्र लोगों ने इदलिब पहुंचाई हैं। अलमयादीन टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि वाइट हेलमेट्स के सदस्य और सशस्त्र लोग, जिस्रे शूग़ूर जेल से अनेक ड्रम बाहर ले गये हैं जिनमें क्लोरीन गैस भरी हुई हैं।
समाचारों में कहा गया है कि यह क्लोरीन गैस जिस्रे शूग़ूर में एक घर के भीतर तीन गाड़ियों और अनेक मोटर साइकिलों द्वारा पहुंचा गयी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…