Categories: Allahabad

बेकाबू हुई बुलोरो घर मे घुसी महिला की मौत

आफ़ताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव में मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बोलेरो दीवार तोड़कर एक घर में घुस गयी। जिसकी चपेट में आने से एक महिला सहित चार बकरिया घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव गांव निवासी इसराईल की 42 वर्षीय पत्नी शमा परवीन मंगलवार की रात अपने घर में बकरियों को चारा दे रही थी कि एक अनियंत्रित बोलेरो दीवार तोड़कर एक घर में घुस गयी। जिसकी चपेट में आने से शमा परवीन सहित चार बकरिया घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका के दो पुत्र हैं। पति घर में किराने की दुकान चलाता है।

aftab farooqui

Recent Posts