आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। यूपी की सरकार ने होमगार्ड सेवकों को काफी बढ़ावा दिया और वर्तमान में 90 हजार जवानो को प्रतिदिन ड्यूटी दे रही है। उक्त जानकारी देते हुए बुधवार को प्रदेश के होमगार्ड्स कमाण्डेन्ट जनरल पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मैने जब कार्यभार ग्रहण किया तो महेज 25 हजार जवानों के लिए शासन ने ड्यूटी स्वीकृत थी। लेकिन लगातार प्रयास के बाद योगी सरकार ने होमगार्ड जवानों की ड्यूटी में बढ़ोत्तरी की।
योगी सरकार में 95 प्रतिशत जवानों को ड्यूटी प्रतिदिन दी जा रही है। इसके अतिरिक्त उनका पारिश्रमिक में भी बढ़ोत्तरी सरकार ने किया। लगभग चालीस हजार होमगार्ड स्वंय सेवको को रोजगार सरकार दे रही है। उनकी आमदनी में प्रतिमाह लगभग 35 सौ रूपये बढ़ोत्तरी हुई है। मेरे अथक प्रयास से रेलवे विभाग में चार सौ होमगार्ड जवान लगाये गये, मैट्रो, यातायात व्यवस्था में 11 हजार होमगार्ड सेवक लगे हुए है। यूपी 100डायल में होमगार्डो को लगाया गया। जिसमें दो पहिया वाहनों में 5625 होमगार्ड और चार पहिया वाहनों में 3750 होमगार्ड सेवा दे रहें है। होमगार्डो को प्रशिक्षण देकर अपदा प्रबन्धन आदि के मामलो से निपटने के लिए तैयार किया गया है। नमामि गंगे जागृति यात्रा में जनजागरण का कार्य भी किया।
होमगार्ड विभाग में व्याप्त विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया गया। अब उनसे ड्यूटी लगाने के नाम पर अवैध वसूली पूरी तरह बन्द कर दी गई है। स्थानान्तरण के नाम पर धनउगाही बन्द कर दी गई है। होमगाडर््स के ड्यूटी भत्तो का भुगतान लगभग 71 करोड़ रूका हुआ था, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाया और आकस्मिक निधि पहले कुल पांच करोड़ ही थी, जिसे बढ़ाकर दस करोड़ कर दी गई। इसके साथ ही यूपी सरकार ने होमगार्डो के लिए राइफलें यूपी सरकार ने खरीदा। जिससे अपराधियों से मोर्चा लेने के लिए प्रशिक्षत होमगार्ड तैनात किये जा सके। पर्वेक्षक प्रणाली की शुरूआत की गई। जिससे होमगार्डो विभाग में पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार कहीं से पनपने न पाये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…