आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । जार्जटाउन थाने की पुलिस ने मंगलवार की भोर हुई जूस कारोबारी की हत्या मामले में बुधवार की सुबह सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने शाम को बताया कि हत्या में प्रयुक्त औजार भी बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि जार्जटाउन अल्लापुर रामानन्द नगर निवासी शिव वर्मा 32वर्ष की हत्या उसके सगे दो भाई विजय सोनी व राम सिह सोनी एवं भतीजा ओम सोनी ने मंगलवार की भोर धारदार हथियार एवं लोहे के राड एवं डण्डा से वार करके कर दिया था। वारदात के दौरान मृतक शिव वर्मा के तीनो बच्चों तनू वर्मा, साहिल 8 वर्ष , देवराज 6 वर्ष को घायल करने के बाद फरार हो गये थे।
सनसनी खेजवारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज आलोक मिश्रा के नेतृत्व में जार्जटाउन पुलिस लगी हुई थी। हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए 24 घण्टे अन्दर मुखबिर की सुचना पर मृतक के बहनोई सुरेश सोनी निवासी विजय नगर चैराहा कानपुर के घर से उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…