आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। केन्द्रीय कारागार नैनी के बाहर खेत में बुधवार की सुबह काम करते समय एक सजायाफ्ता कैदी बन्दी रक्षकों को धता बताकर फरार हो गया। कैदी भागने की जानकारी होते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। फरार कैदी की तलाश में नैनी कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस लगी हुई है।
महोबा जनपद से आजीवन कारावार की सजा में राजू बसोर को वर्ष 2007 में यहां भेजा गया। जिसके बाद से वह अपनी सजाकाट रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह केन्द्रीय कारागार के कैदियों खेत में काम करने के लिए निकाला गया। सुबह लगभग साड़े नौ बजे राजू बसोर बन्दी रक्षकों को धता बताकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब पता चला कि एक बन्दी नहीं है। बन्दी रक्षकों ने फरार कैदी के सम्बन्ध में जानकारी जेल प्रशासन एवं नैनी कोतवाली को दी। कैदी भागने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी करछना नैनी कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस बल के साथ पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक यमुनपार दीपेन्द्र नाथ चैधरी के निर्देश पर पुलिस की टीमंे सम्भावित स्थानों पर उसकी तलाश में दबिस दे रही हंै। पुलिस ने महोबा पुलिस से भी सम्पर्क किया है। खबर लिखे जाने तक उसकी कोई सुराग नहीं लग पायी थी। डीआईजी जेल बी.आर.वर्मा ने बताया कि फरार कैदी राजू बसोर एवं दोषी बन्दी रक्षकों के खिलाफ जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। उसके फरार होने की सूचना महोबा पुलिस को भी दे दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…