Categories: Allahabad

पति से विवाद होने में पत्नी ने ट्रेन से कटकर दी जान

 

इलाहाबाद। पति से विवाद होने पर एक विवाहिता ने थरवई थाना क्षेत्र के सरायचण्डी गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थरवई थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव निवासी विजय पाल की 32 वर्षीय पत्नी अनीता देवी बुधवार को सुबह पति से विवाद होने पर अनीता बिना बताये घर से निकल गयी। उक्त थाना क्षेत्र के सरायचण्डी गांव की रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका के एक पुत्री है। पति मुम्बई में प्राइवेट काम करता है। एक माह से घर पर ही है।

aftab farooqui

Recent Posts