तारिक खान
जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सम्बन्धित सभी एस0डी0एम0 और बाढ़ सम्बन्धित अधिकारियों को 24 घण्टे उपलब्ध रहने का दिया निर्देश
इलाहाबाद DM सुहास एल0वाई0 ने आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसमें उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त- एम0पी0 सिंह, एस0डी0एम0- आयुष चैधरी के साथ मेल प्राधिकरण और राहत आपदा से सम्बन्धित अधिकारी, बाढ़ प्रखण्ड के अधिशाषी अभियन्ता- एम0के0 सिंह मौजूद थे।बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सर्वप्रथम दशाश्वमेध घाट पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी नागवासुकी घाट होते हुए छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, चांदपूर सलोरी, शिवकुटी, शंकरघाट, नारायणी आश्रम, रसूलाबाद, फाफामऊ पुल के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ को देखते हुए आपदा टीमों को 24 घण्टे सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए जो प्लान बनाया गया है उसके अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…