जमाल अहमद
बाढ़ की तैयारी बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बाढ़ की स्थिति के निपटने के लिए सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त नावों की व्यवस्था कर ली जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राहत शिविर को अभी से चिन्हित कर लिया जाए। बताया कि बाढ़ प्रभावित तहसीलों में एक—एक मॉडल राहत शिविर बनाया जाएगा। सभी बाढ़ राहत शिविरों, चौकियों व केंद्रों के लिए फ्लैक्स बनवा लिए जाएं। स्वच्छ जल, कीटनाशक दवाएं, चूना व राहत कैंप पर जेनरेटर आदि की व्यवस्था कर ली जाए। कैंपों में लोगों को सूचित करने के लिए लाउडस्पीकर की भी हो। राहत कैंप की फोटो वहां आने वाले लोगों का नाम, पिता का नाम, पता व मोबाइल नम्बर जरूर रखा जाए। फोटो व वीडियो प्रतिदिन भेजी जाए। खाने की सामग्री का मीनू अभी से तैयार कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत में लगाई जाने वाली नावों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। इस बात का ध्यान रहे कि छोटी नावों का पंजीकरण नहीं हो। पंजीकृत नावों का ही भुगतान होगा। बाढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपाल, पंचायत सचिव, गोताखोर व विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को सभी राहत शिविरों की तहसीलवार व थानेवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिया कि जलप्लावन की स्थिति में लेखपाल, कानूनगो अभी से अपने क्षेत्र में लग जाएं। खेतों में पानी भरने पर उसकी क्षतिपूर्ति के लिए पहले से क्षति का आकलन कर लें। क्योंकि बाढ़ आने पर 24 घंटे के अंदर राहत सामग्री अनिवार्य रूप से वितरित की जानी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…