आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । राजकीय बालगृह खुल्दाबाद की दो और लावारिस बच्चियों की उपचार के दौरान सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। सूचना पर दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
जौनुपर जनपद के बालिका कल्याण समिति के निर्देश पर राजकीय बालगृह खुल्दाबाद में गौरीशा को दाखिल कराया गया। वह जौनपुर में 8 मई 2018 को लावारिस हालत में पाई गई थी। बताया जा रहा है कि गौरीशा की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए राजकीय बालगृह के केयर टेकर ने 11 जुलाई को उपचार के लिए सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय में दाखिल कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई।
दूसरी बच्ची काजल 20 मई 2018 को जौनपुर जिले में लावारिश हालत में पाई गयी। उसे जौनपुर बाल कल्याण समित के निर्देश पर राजकीय बालगृह खुल्दाबाद में लाया गया। बताया जा रहा है वह बच्ची जब से आई उसकी तबियत काफी खराब थी। वहां के कर्मचारी उपचार करा रहे थे। हालत विगड़ते ही उसे उक्त अस्पताल में राजकीय बालगृह खुल्दाबाद के कर्मचारियों ने भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मंगलवार की भोर में मौत हो गई। सूचना पर खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…