जितेंद्र कुमार
नई दिल्ली
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही वो संसद में “महिला आरक्षण बिल” लाएंगे। उन्होंने ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार “महिला आरक्षण बिल” लाती है, तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।
राहुल गाँधी ने कहा कि कांग्रेस देश की महिलाओं को पुरूषों के बराबर लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एवं आरएसएस की विचारधारा यह है कि केवल पुरुष ही देश चलाये। केन्द्र की मौजूदा सरकार को महिलाओं की कद्र नही है। पीएम मोदी रेप की घटनाओं पर कुछ नही बोलते।
पिछले चार साल में महिलाओं पर जो अत्याचार हुआ है, वो पिछले 70 साल में नही हुआ।
राहुल गाँधी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ” महिला अधिकार सम्मेलन ” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश का यह आलम है कि लोग अपनी बेटियों, बहनों को बीजेपी विधायकों से बचाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन समझ नही आ रहा कि बेटी कैसे बचाई जा रही है। आज देश मे बेटियो , बहनों के बीच असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।
मालूम हो कि राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से महिला सुरक्षा को लेकर नरेन्द्र मोदी व मौजूदा सरकार पर सीधा निशाना साध रहे है। पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की लड़कियों के साथ रेप की घटना के विरोध में दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी राहुल गांधी पहुँचे। उन्होंने ने कहा कि केवल 40 लड़कियाँ ही नही देशभर की महिलाओं , लड़कियों की सुरक्षा का सवाल है।
राहुल गाँधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि – अगर उन्हें शर्म आ रही है तो दोषियों पर तत्काल कार्यवाई करे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…