Categories: Allahabad

अस्पताल से गयाब हुए व्यक्ति की ट्रेन से कट कर हुई मौत

आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के आयुसीयू वार्ड से सोमवार दोपहर परिजनों से बहाना बताकर निकले अभय मालवीय का शव मंगलवार की सुबह नैनी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। घटना की सूचना पर उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंचे।
बतादें कि अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर हर्षवर्धन नगर निवासी अभय मालवीय 55वर्ष पुत्र हरिशंकर मालवीय व उनके बेटे माधवन 22वर्ष एवं पुत्री भभ्या उर्फ सिसिम 20 वर्ष 30 जुलाई की रात सत्तू का पराठा खाने से अचेत हो गये थे। परिवार के लोगों ने 31 जुलाई को दोपहर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जबकि अभय मालवीय की पत्नी कुमकुम मालवीय 48 वर्ष की वारदात के दिन ही मौके पर ही मौत हो गई थी। उपचार के दौरान दो दिन बाद बेटा व बेटी को होश आ गया। चिकित्सकों ने बेटा व बेटी को घर भेज दिया था, लेकिन अभय मालवीय की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। चिकित्सक उपचार कर रहे थे कि सोमवार दोपहर परिजनों से कहा कि बाहर लघुशंका करके आ रहा हूॅ। वह वार्ड से निकला और वापस नहीं लौटा। देर होती देख परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।
चिकित्सकों ने इस सम्बन्ध में अभय मालवीय के फरार होने की सूचना पुलिस को दी। लेकिन देररात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। हालांकि परिजनों की मिली फोटो को एक समाजसेवी ने वारयरल कर दिया। मंगलवार की सुबह अभय मालवीय का शव नैनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पाया गया। जीआरपी ने वायरल हुई फोटो से मिलान किया तो उसके घर अतरसुइया पुलिस के माध्यम से सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसकी पहचान किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

aftab farooqui

Recent Posts