आदिल अहमद
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि का मंगलवार शाम करीब 6।10 बजे 94 साल की उम्र में निधन हो गया। करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। करुणानिधि के निधन की खबर से पूरे देशभर में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य राजनेता करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को चेन्नई पहुंचेंगे। उनके अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। डीएमके समर्थकों की संख्या को देखते हुए पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने राजाजी हॉल जाकर करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी।
सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी और डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम ने भी डीएमके प्रमुख को श्रद्धांजलि दी। वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत अपने दामाद धनुष के साथ राजाजी हॉल पहुंचे और उन्होंने करुणानिधि के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। करुणानिधि के सम्मान में राज्य में एक दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा की गई है। चेन्नई और उसके आसपास की दुकानें बंद रखी गई हैं।
इससे पहले करुणानिधि के घर के आस-पास रातभर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। सरकार की ओर से उनकी समाधी के लिए मरीना बीच पर जगह देने से इनकार करने के बाद उनके समर्थकों में गुस्सा भर गया। समर्थक मरीना बीच पर ही जगह देने की मांग को लेकर नारे लगाते रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…