आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । केन्द्रीय कारागार नैनी के अस्पताल में उपचार के दौरान एक सजायाफ्ता कैदी की शनिवार दोपहर मौत हो गई। सूचना पर नैनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
बलिया निवासी सोनू उर्फ मलखान 28 पुत्र रमाशंकर को दुष्कर्म के मामले में गाजीपुर जनपद न्यायालय ने जेल से कारावास की सजा सुनाया। जिसके बाद उसे केन्द्रीय कारागार नैनी भेज दिया। बताया जा रहा है कि उसकी गत दिवस तबियत खराब हुई तो उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां से शुक्रवार की वापस नैनी जेल भेज दिया। लेकिन रात में उसकी तबियत खराब हुई तो उसे बंदी रक्षकों ने नैनी जेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी शनिवार दोपहर मौत हो गई। सूचना पर नैनी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। उसके परिजनों को जेल प्रशासन ने सूचना भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…