मो आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास में तैनात रहे एक फलोवर की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। वह गत दिनों पेड़ से गिरकर घायल हो गया था।
प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के सनसरियापुर गांव निवासी संजय कुमार 35वर्ष पुत्र रामलखन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास पर फलोवर के पद पर कार्यरत था और उसका आवास भी वहीं परिसर में है। वह 5 जुलाई की रात एसएसपी आवास परिसर में स्थित पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ते समय गिरकर घायल हो गया। हालांकि उसे उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार किया जा रहा था। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र और एक पुत्री है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…