आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के फव्वारा चैराहे पर एक प्रतियोगी छात्र अचेतावस्था में मिला। जिसे बेली अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हंगामे कि आशंका को देखते हुए बेली अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कैण्ट पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं साथी छात्रों ने क्लीनिक के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जनपद गाजीपुर के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के परसा गांव निवासी प्रभू नाथ पाण्डेय का 22 वर्षीय पुत्र सत्यम पाण्डेय नगर के छोटा बघाड़ा के एक लाज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। सोमवार सुबह तबियत बिगड़ी तो वह अकेला ही बेली अस्पताल के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में दवा लेने गया था। दवा लेकर वह लाज लौट रहा था जैसे ही वह ममफोर्डगंज के फव्वारा चैराहे पर पहुंचा तभी अचेत हो गिर गया। देखते ही देखते छात्रों की भीड़ एकत्रित हो गयी। हलाकि किसी तरह उक्त छात्र कों होश में लाया गया तो उसने बताया कि बेली अस्पताल के पास एक निजी क्लीनिक से दवा लिया और एक खुराक दवा वहीं खा लिया था। साथी छात्र उसे लेकर उसी क्लीनिक पर पहंुचे जहां से उसने दवा ली थी। क्लीनिक के चिकित्सक ने उसे अपनी कार से बेली अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया।
इधर मौका देखकर क्लीनिक के चिकित्सक ने उक्त मृत छात्र की जेब में रखा अपना पर्चा निकाल लिया लेकिन साथी छात्रों के विरोध पर उक्त पर्चे को चिकित्सक ने वापस किया। इधर बेली अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कैण्ट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथी छात्रों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दो भाई में छोटा, एक बहन और पिता जनपद न्यायालय में अधिवक्ता हैं। इधर दो चिकित्सकों की टीम ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया और इस दौरान मौत की पुष्टि न होने पर बिसरा सुरक्षित कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…