Categories: Allahabad

ससुरालियों ने माँ, बेटी को जलाया माँ की मौत

आफ़ताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में गत दिनों ससुरालियों ने मिट्टी का तेल डाकर मां.बेटी को जला दिया। हलाकि पड़ोसियों ने बचाकर दोनों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां रविवार की रात मां की मौत हो गयी।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के बरेन गांव निवासी सुरेश कुमार की 32 वर्षीय पुत्री आरती का विवाह हिन्दू रीत रिवाज के साथ फूलपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी अजय कुमार के साथ लागभग छः वर्ष पूर्व किया था। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज के लिए आये दिन मारापीटा करते थे। कई बार इसी को लेकर पंचायत भी हो चुकी थी। आरोप है कि 11 अगस्त को ससुराल वालों ने आरती एवं उसकी चार वर्षीय पुत्री कविता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। मायके वाले जब एसआरएन पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो गये। उपचार के दौरान रविवार की रात आरती की मौत हो गयी। जबकि उसकी बेटी की हालत गम्भीर बनी हुई है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

aftab farooqui

Recent Posts