Categories: Allahabad

नन्दी ने आज़ाद पार्क में होम्योपैथी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया

कानिष्क गुप्ता

इलाहाबाद, 16 अगस्त: प्रदेश के स्टाम्प एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को
शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क में होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मेयर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी एवं मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक जैन के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

नन्दी ने कहा कि यह निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कुछ समय से बंद पड़ा था, जिसकी शुरुआत फिर से की जा रही है । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने लोगों से स्वस्थ बने रहने की अपील की।

शिविर में शामिल हुए लोगों ने मंत्री से आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी शिविर लगाने का भी आग्रह किया।

aftab farooqui

Recent Posts