कानिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ में गुरुवार को व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं। लगातार व्यापारियों से रंगदारी मागने की घटनाएं बढ़ने व व्यापारियों को गोली मारने की वारदात के विरोध में जिले के सभी जगह व्यापारियों ने जिला व्यापार मंडल के आह्वान पर दुकानें बंद कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया।
बता दें कि रंगदारी न देने पर 25 जुलाई को कोहड़ौर के व्यापारी भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना का अभी तक राजफाश नहीं हो सका है। इस बीच अमरगढ़, ढकवा, कोहड़ौर के चार और व्यपारियों से रंगदारी मागी गई। रंगदारी मागने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की निष्क्रियता के चलते व्यापारियों में आक्रोश है। इसी के विरोध में व्यापार मंडल ने गुरुवार को जिला बंद का आह्वान किया था। इसी के चलते पूरे जिले के बाजार बंद किए गए हैं। कई जगह दुकानें खुली रहीं तो व्यापारियों ने जबरन बंद कराया। जगह-जगह रैली निकालकर व्यापारियों ने नारेबाजी की गई। दोपहर एक बजे उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री रमेश चंद्र अग्रहरि चौक में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…