मो आफ़ताब
इलाहाबाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र में बसौनापुल के समीप रविवार की सुबह किसी चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
मऊआइमा के देवगलपुर गांव निवासी मो. इसराइल 75वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुलेमान खेती करके किसी तरह तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियों का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह साइकिल से कहीं जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में बसौना पुल के समीप उसकी साइकिल में किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले आईडी के पते पर खबर दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके चीरघर भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…