Categories: Allahabad

यमुना पुल से युवक ने कूद के खुदकुशी की

मो आफ़ताब

इलाहाबाद। शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात नये यमुनापुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह उसका शव नदी में पाया गया। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के ताड़बाग निवासी मोहित उर्फ रिंकू 25वर्ष पुत्र हरिश्चन्द्र चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। वह अपने खर्च के लिए राजगीर का काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात परिजनों से हुई कहा सुनी से क्षुब्ध होकर घर से भाग निकला। जिसके बाद उसकी मां परमीला सहित परिवार के सदस्य उसे खोजते हुए नये यमुनापुल पर रात में पहुंचे। जहां पता चला कि एक युवक ने रात लगभग दो बजे यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी होते ही परिजनों ने कीडगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने उसे खोजने के लिए गोता खोर लगाए। रविवार की सुबह लगभग दस बजे उसका शव पुलिस ने बरमद कर लिया। उक्त जानकारी देते हुए मृतक के भाई टिंकू ने बताया कि रात में घर से भाग निकला था।

aftab farooqui

Recent Posts