मो आफ़ताब
इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र के समहन गांव में रविवार की सुबह एक नव विवाहिता का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के भनौरी गांव निवासी रामजी ने अपनी 20वर्षीय बेटी ममता की शादी 24 फरवरी 2018 को हिन्दू रीति-रिवाज से मेजा के समहन बलुहा गांव निवासी विमल चन्द्र के साथ की थी। रविवार की सुबह सूचना पर ममता के मायके वाले समहन बलुहा गांव पहुंचे तो उसका शव जमीन पर मिला और उसके ससुराल के लोग वहां से भाग चुके थे। मायके वालों का आरोप है कि ममता के गले में रस्सी का निशान दिखाई दिया तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति विमल चन्द्र, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…