आफताब फारुकी
इलाहाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात टूटकर गिरे हाईटेंशन तार के करंट से एक किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान व महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलहाबान गांव निवासी शीतला प्रसाद मिश्रा 65वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम कृपाल खेती करके किसी तरह दो बेटे एवं पत्नी सावित्री देवी का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि घर में शौचालय होने के बावजूद घर से बाहर शौंच करने जाता था। मंगलवार की भोर वह घर से शौंच के लिए और रास्ते में सोमवार की रात टूट कर गिरे हाईटेंशन तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया तो प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आर्थिक सहयोग का आश्वसन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
दूसरी घटना औ़द्योगिक थाना क्षेत्र के गौंती गांव निवासी प्रियंका 32वर्ष पत्नी राम अवध नारायण सोमवार की रात घर से शौंच के लिए घर से निकली और वापस नहीं लौटी। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग उसे खोजने लगे तो घर से लगभग सात सौ मीटर दूर उसका शव पाया गया और उसके शरीर में रात में टूटकर गिरा हुआ विद्युत तार लगा हुआ था। हादसे की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया। हादसे के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि उसका पति मुम्बई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके दो पुत्र एवं दो बेटियां है। प्रियंका की मौत से उसके बच्चे बिन मां के हो गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…