आफताब फारुकी
इलाहाबाद । साइवर सेल एवं सिविल लाइंस थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर सोलर पैनल लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के घर से एक लाख दस हजार नगद सहित लाखों रूपये के सामान बरामद किया है।
उक्त जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने मंगलवार की शाम बताया कि पकड़े गये ठग में सुकुमार सारखेल पुत्र स्वर्गीय जगत जीवन सारखेल निवासी लाउदर रोड साउथ मलाका थाना कोतवाली एवं अनूप कुमार चक्रवर्ती पुत्र स्वर्गीय श्याम चक्रवती निवासी लूकरगंज दुर्गा पूजा थाना खुल्दाबाद मूल निवासी गोबर डामर थाना डामर चैबीस परगना पश्चिम बंगाल है।
उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाने में सोमवार की शाम दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 431/18 धारा 419, 420 आईपीसी व 66,67 आई.पी.सी के वादी रोहित परेटा केसरी नन्दन वेन्चर्स एल.आई.पी निवासी स्कूल रोड हनुमान मंदिर तलवंडी कोटा ने आरोप लगाया था कि अनूप कुमार चक्रवार्ती ने वेन्डर आफ टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड की तरफ से फोन किया कि वह इलाहाबाद एयरपोर्ट पर सोलर पैनल की अवश्यकता है। जिसके सम्बन्ध में अनूप कुमार ने अपने सीनियर सुकुमार सरखेल से एक होटल में 20 जुलाई 2018 को मीटिंग कराई और उक्त प्रोजेक्ट की डील तथा एक मेल दिया। जिसके माध्यम से पन्द्रह लाख रूपये खाते में जमा कराने के लिए कहा गया, ताकि पूरी डील पक्की हो सके। जिसके बाद वादी ने अपने खाते से पैसा अनूप के खाते में जमा दिया। लेकिन एयरपोर्ट पर सोलर पैनल का काम पीड़ित को नहीं मिल पाया। जिसके बाद वादी को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच साइवर सेल प्रभारी बृजेश कुमार यादव तथा सिविल लाइंस थाने के निरीक्षक लाल बहादुर यादव कर रहे थे।
जांच पूरी होने के बाद मंगलवार की सुबह टीम ने उक्त दोनों ठगों उनके घर से गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से एक लाख दस हजार रूपया नगद और एक लाख चैतीस हजार की फ्रीज, दो लाख के सोने के जेवरात, चैहत्तर हजार रूपये का एप्पल का नोटबुक, सोलह हजार का मोबाइल, अपराध में प्रयुक्त दो मोबाइल, दो एटीएम डेबिड कार्ड बरामद किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…