कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप-सी की सीबीटी (कंप्यूटर बेस टेस्ट) परीक्षा शुक्रवार को भी होगी। सहायक लोको पायलट और तकनीशियन पद के लिए इलाहाबाद में 11 सेंटरों पर परीक्षा हो रही है। आरआरबी इलाहाबाद की 11 शहरों में 44 सेंटरों पर परीक्षा हो रही है। धीरे-धीरे परीक्षा देने वाले परीक्षार्थीओं का प्रतिशत बढ़ रहा है।
नौ अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक 10 दिन ग्रुप-सी की परीक्षा हो रही है। अभी तक चार दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे, दोपहर में एक से दो बजे और शाम को चार से पांच बजे के बीच तीन पालियों में हो रही है। इलाहाबाद में नैनी, झूंसी, झलवा, मलाकहरहर, सुरेमसरांय, करेली में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में दो हजार परीक्षार्थियों को बुलाया जा रहा है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि अभी तक चार दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक हुई है। शुक्रवार को परीक्षा होने के बाद पांच दिन और परीक्षा होगी। 31 अगस्त को पहले दौर की परीक्षा समाप्त हो जाएगी।
11 शहरों में 44 परीक्षा केंद्र
चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि इलाहाबाद में 11 सेंटरों पर परीक्षा हो रही है। आरआरबी इलाहाबाद संगम नगरी के अलावा कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में कुल 44 सेंटरों पर परीक्षा ले रही है।
गणित के प्रश्नों से छूट रहा है पसीना
अभी तक जितने दिन परीक्षा हुई है, उतने दिन में गणित और नेटवर्किंग के सवाल कठिन आए हैं। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी बहुत सरल नहीं आ रहे हैं। परीक्षाओं का कहना है कि गणित और नेटवर्किंग के प्रश्न थोड़ा कठिन आ रहे हैं। जिनकी तैयारी अच्छी है। उन्हें परेशानी नहीं हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…