यशपाल सिंह
आजमगढ़ -जीयनपुर कोतवाली के कुरैश नगर पठान टोला में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता का हाथ तोड़ दिया। ससुराल से प्रताड़ना से तंग होकर मायके में रह रही विवाहिता ने नगर कोतवाली में गुरुवार को ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के चकला पहाड़पुर मोहल्ला निवासी स्व.मुश्तफा की पुत्री फरहत बानो की शादी जीयनपुर कोतवाली के कुरैश नगर पठान टोला मोहल्ला निवासी शम्सतबरेज पुत्र नियाज खां के परिवार में हुई है। पीड़िता फरहत बानो ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोग आए दिन मारते-पीटते थे। एक दिन मारपीट कर हाथ भी तोड़ दिया। इस पर भाग कर मायके में रही है। इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। इस पर नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कुरैश नगर पठान टोला निवासी शम्सतबरेज पुत्र नियाज खां सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मारपीट और दहेज को लेकर उत्पीड़न किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना एसआई अनील कुमार सिंह को सौंपी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…