Categories: Crime

मुबारकपुर थाना क्षेत्र में हत्या का सिलसिला शुरु हत्या कर फेंका गया शव बरामद

यशपाल सिंह

आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार स्थित शराब की दुकान के पीछे पोखरे के किनारे हत्या का फेंका गया एक युवक का शव सोमवार की सुबह बरामद हुआ। आधार कार्ड से उसके शव की शिनाख्त हुई। मौके पर शराब की खाली शीशी व प्लास्टिक का गिलास मिला। पुलिस ने सिर पर प्रहार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसिफगंज निवासी 30 वर्षीय रियाज पुत्र इलियास रविवार की शाम को घर से पैदल निकला था। रात तक जब वह घर लौट कर नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। सोमवार की सुबह बनकट बाजार के अंग्रेजी शराब की दुकान के पीछे स्थित पोखरे के किनारे एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी रविशंकर छबि, सीओ नगर अजय कुमार, सीओ सदर मोहम्मद अकमल खान, शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर ¨सह, मुबाकरपुर थानाध्यक्ष मंजय ¨सह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के दौरान मृत युवक के जेब से आधार कार्ड बरामद किया।

वहीं घटनास्थल के पास शराब की खाली शीशी व प्लास्टिक का गिलास भी पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान मिले। जिससे लोग उसकी सिर पर प्रहार कर हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। एसपी रविशंकर छबि ने बताया कि मृत युवक के बड़ा भाई फैयाज की तहरीर पर मुबारकपुर थाने की पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज निवासी लियाकत पुत्र रिजवान के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts