यशपाल सिंह
मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार की शाम को क्षेत्र के नेमडांड़ से शातिर अपराधी को तमंचा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध स्थानीय थाना सहित बलिया जनपद मे दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी प्रभारी अशोक शुक्ल मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक के नेतृत्व में क्षेत्र के नेमडांड़ चट्टी से रविवार की शाम को उसी गांव निवासी योगेन्द्र यादव को तमंचा व तीन ¨जदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस बाबत चौकी प्रभारी ने बताया कि योगेंद्र के विरुद्ध स्थानीय थाना सहित बलिया जनपद के थानों मे लूट व छिनैती के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देता। इसके पूर्व ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…