बलिया: बिल्थरा रोड भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि युवाओं के बूते ही देश तरक्की करता रहा है और करता रहेगा। वे बुधवार को अपने गृहक्षेत्र में प्रथम आगमन पर आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान बोल रहे थे। नगर के जायसवाल धर्मशाला में आयोजीत स्वागत समारोह में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने दर्जनों कार्यकर्ताओं संग प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कन्नौजिया व महामंत्री गोरखपुर आशुतोष ¨सह का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के स्वागत से गदगद श्री कन्नौजिया ने कहा कि देश के विकास की अहम कड़ी होने वाले युवाओं को भाजपा में विशेष महत्व दिया जा रहा है। पार्टी से प्रतिदिन लाखों युवा कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं।
नपं चेयरमैन दिनेश गुप्त ने कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पार्टी ने बलिया जनपद के विधायक को पार्टी की अहम जिम्मेदारी दी है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मौके पर सभासद राममनोहर गांधी, पिक्की वर्मा, गोरख जायसवाल, आदित्य नारायण, रणजीत कुशवाहा, प्रमाद ¨सह, विपिन मिश्र, मृत्युजंय मद्धेशिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पूर्व क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कन्नौजिया का कार्यकर्ताओं ने तुर्तीपार में भी फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…