शिवशक्ति सैनी
हमीरपुर. हमीरपुर जिले के शिक्षा विभाग में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब दूषित मिड डे मील में दूषित दूध पीने से 9 बच्चों की हालत बिगड़ गयी ,उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद बीमार बच्चो को स्कूल के अध्यपको ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ में भर्ती कराया गया है जहां से आनन् फानन में उन्हें दिखाकर उनके घर भेज दिया और स्कूल को बन्द कर अध्यापक फरार हो गये !
बच्चे आज सुबह रोजाना की तरह ही स्कूल गए थे ,स्कूल का मिड डे मील का खाना भी खाया था और दूध भी पिया था लेकीन यही सिंथेटीक दूध उनकी जान पर भारी पड़ गया और अब वो सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में अपना इलाज करवाने को आये है !
मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज का है जहां के प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष शर्मा की देख रेख में आज मिड डे मिल का खाना और दूध की वयवस्था हुयी थी. कक्षा 6 में पढ़ने वाले 9 बच्चो ने आज मिड डे मील में दूध पिया तो उनको उल्टी शुरू हो गयी और स्कूल के शिक्षकों ने आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कुरारा में दिखाया और डाक्टरों से इलाज करवा कर उन्हें उनके घर भेज दिया और अपनी लापरवाही से डरे प्रभारी प्रधानाचार्य स्कूल बंद कर के ही भाग गये !
यह पहला मामला नही है जब बच्चो की मिड डे मील खाकर हालात बिगड़ी हो इससे पहले भी बच्चो के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आ चुकी है लेकीन शिक्षा विभाग है कि चंद रुपये बचाने के लिए माशूम बच्चो की जान से खिलवाड़ करने वाले दोषियों पर कोई कार्यवाही करने के बजाय सिर्फ तमाशा देखता है !शायद वो किसी बड़े हादसे का इन्तजार कर रहा है !
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…