उमेश गुप्ता
बलिया : बिल्थरा रोड भीमपुरा थाना अंतर्गत इब्राहिमपट्टी गांव में रविवार की रात नवविवाहिता रिमा उम्र (25) वर्षीय पत्नी दुर्गेश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शादी के दो माह बाद ही हुई इस घटना से हर कोई सहम गया व परिवार के लोग अवाक हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता रामसूरत की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इधर ससुरा वालों इसे दुपट्टा के सहारे की गई आत्महत्या बता रहे हैं।
एडीशनल एसपी विजयपाल सिंह, तहसीलदार लालबाबू दुबे व उपनिरीक्षक रामसूरत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मऊ जनपद के सरायलखनसी थाना के रणबीरपुर निवासी रामसूरत की पुत्री रिमा की शादी अभी दो माह पूर्व ही इब्राहिमपट्टी निवासी दुर्गेश पुत्र वंशबहादुर के साथ हुई थी। मृतका के पिता रामसूरत ने बताया कि रविवार की रात मृतका के पति ने फोन किया गया कि रिमा के पेट में दर्द हो रहा है। इसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। इसे सुनकर हम परेशान हो गये और अपनी बिटिया से बात कराने को कहा। इस पर वह मोबाइल काट दिया गया। सुबह पहुंचकर जब उसने अपनी बेटी को मरा हुआ देखा तो आवाक रह गया। इसके गले में रस्सी से दबने के निशान थे। आरोप लगाया कि रिमा को ससुराल में शारीरिक व मानसिक रुप से परेशान करते थे। दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग की जा रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…