पलिया कलां खीरी। लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही बारिश के चलते तराई ईलाको में बाढ़ का कहर लगातार जारी है जिससे केवल मनुष्यों को ही परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है बल्कि इससे वन्यजीवों को भी बाढ़ का कहर झेलना पड़ रहा है ।तराई क्षेत्र में आ रही भीषण बाढ़ के कारण दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में भी पानी भर गया है और वन्य जीवों ने जंगल से पलायन कर आबादी की ओर रूख करना शुरू कर दिया है जो कि वन्यजीवों के लिये घातक साबित हो रहा है और इसी के चलते पलिया रेंज के ग्राम पटिहन के गजरौरा क्षेत्र में एक हिरन भटकते हुए गांव में पहुंच गया जहां उसको कुत्तो ने हमला कर ग॔भीर रूप से घायल कर दिया ।
ग्रामीणों ने जब हिरन को देखा तो उन्होने कुत्तो को वहां से भगा कर हिरन को बचाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी ।सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हिरन को पलिया के सिघंय्या स्थित वन निगम के कार्यालय में लेकर आये जहां पर रेस्कयू किया कर w t i के चिकत्सकों को बुलाकर उनका इलाज किया गया और उसके बाद हिरन को जगलों में छोड़ दिया गया ।बताया जा रहा है कि अल सुबह भी एक हिरन को उसी गांव में कुछ कुत्तों ने घायल कर दिया था और उसे भी चिकत्सा कर जंगल में छोड़ा गया था।वही जंगलो के बाहर टाइगर भी आबादी का रुख करने लगे हैं।ग्रामीण इलाकों में बाघों की दहशत दिखने लगी हैं।और बाघो पर भी खतरा मंडराने लगा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…