बलिया।। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट समिट‘ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए।
उद्योग केंद्र के उपायुक्त शिवलाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त मनियर के छह लाभार्थियों को बिंदी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत दो व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत तीन लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र दिए। लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 4095 लोगों के जीवन को बदलने के लिए 1006.94 करोड़ रुपए का ऋण व टूलकिट का वितरण किया गया। इसमें भी मनियर की बिंदी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए यहां के भी छोटे कारीगर शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…