फर्रुखाबाद : दिल दहला देने वाली घटना राजू पाण्डेय की हत्या कर दी गयी है | जिसने भी सुना उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गयी । जिस समय हमलावरों ने राजू को मौत के घाट उतारा उस समय बाजार में लगभग सन्नाटा था । बाजार लगभग पूरी तरह से बंद हो चुका था। लेकिन हमलावरों ने राजू की हत्या कर शांत माहौल खौफ में बदल दिया। फ़िलहाल पुलिस घटना की जाँच में जुटी है| पुलिस को मौके से तीन खोखे भी बरामद हुये है|
घटना की सूचना पर एसपी अतुल शर्मा के साथ ही भारी पुलिस बल आ गया था| स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित,सर्विलांस टीम,फिल्ड यूनिट टीम आदि मौके पर बुला लिये गये| पुलिस पूरे शहर की घेराबंदी करके क्षेत्र को छाबनी बनाये है| अस्पताल में राजू की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद उनके निर्देश पर एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ सिटी रामलखन सिंह सरोज मौके पर पंहुचे| पुलिस को घटना स्थल से तीन खोखे बरामद हुये| जो फ़िलहाल पिस्टल के प्रतीत हो रहे है. वही डॉग स्कोट के साथ पुलिस कर्मी भी जांच में जुटे हुए है|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…