अंजनी राय
बलिया: नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय ने सोहांव विकासखंड के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में आयोजित जनचौपाल में गांव में हुए विकास कार्यों व विभिन्न योजनाओं का सत्यापन किया। इस दौरान ग्रामीणों से आवश्यक सुझाव भी लिए। बताया गया कि यह गांव वर्ष-2018-19 में मुख्यमंत्री समग्र गांव के तहत चयनित हुआ है।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी श्री राय ने सबसे पहले ओडीएफ गांव होने पर ग्राम वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के आयामों को अपनाकर स्वस्थ रहें। गांव के बेहतर स्वरूप के लिए जरूरी है कि सरकारी प्रयास के साथ ग्रामीण भी जागरूक हों। हर योजना पात्रों तक पहुँचे। हर कोई ऐसा संकल्प लें कि चकरोड व नाली की जमीन पर कब्जा नहीं करेंगे। खुली चौपाल में सरकार की एक-एक योजनाओं का सत्यापन किया गया। स्वास्थ्य व शिक्षा की बेहतरी पर विशेष जोर दिया। इन अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थों की कार्यशैली पर लगातार नजर रखें। प्राथमिक विद्यालयों में माता अभिभावक संघ का गठन हो और वे रोस्टर बनाकर मिड-डे-मील के संचालन पर नजर रखें। गांव वालों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण की भी अपील की। राशन, पेंशन से जुड़ी योजनाओं को हर पात्रों तक पहुचाने को कहा। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, बीएसए सन्तोष राय, डीपीआरओ शेषदेव पांडेय, प्रोबेशन अधिकारी केके राय आदि अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…