अंजनी राय
बलिया: शासन की ओर से आए नोडल अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने दो दिवसीय दौरे से दूसरे दिन रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतें। समाधान दिवसों पर आईं शिकायतें दोबारा अगले समाधान दिवस पर नहीं आए। उससे पहले उन शिकायतों का गुणवत्तापरक समाधान हो जाना चाहिए। टालने की नीति न रखें। एसडीएम-सीओ की टीम अधिकांश संवेदनशील मामलों को अपने स्तर से निपटा लें। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सरकारी स्कूलों में भी निरीक्षण करते रहें।
नोडल अफसर ने शहर व कस्बों में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए अभियान की भी समीक्षा की। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि लोकल दुकानदारों के साथ बैठक कर उनसे भी आश्वस्त हो लें कि वे किसी को प्लास्टिक नहीं देंगे। खलिहान या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर भी गंभीरता से करवाई हो। नगरपालिका व नगर पंचायतों को जन सहयोग के माध्यम से विकसित किए जाने पर जोर दिया। असलहों के लाइसेंस नवीनीकरण के बाद थानों में दर्ज कराना भी सुनिश्चित किया जाए। लंबे समय से जब्त असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हो। गुंडा एक्ट अधिनियम, एक्साइज एक्ट के साथ भू माफियाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की। बलिया शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पार्किंग का प्रस्ताव बनाकर नगर विकास विभाग लखनऊ को भेजने की बात कही। नोडल अधिकारी ने कहा कि जो भी निरोधात्मक कार्रवाई हो उसका प्रचार प्रसार भी हो, ताकि लोग गलत कार्य करने से डरें। यह भी सुनिश्चित करा लिया जाए कि किसी विभाग की सरकारी जमीन पर कोई अवैध कब्जा ना हो। बैठक में डीएम भवानी सिंह खंगरौत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह समेत सभी एसडीएम, सीओ मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…