यशपाल सिंह
(बलिया) : समीपवर्ती ग्राम पंचायत खराहाटार के लारपुर गांव में आजकल शराबियों के आतंक से लोग काफी परेशान और भयभीत हैं। शाम होते ही नशे में धुत शराबी राह चलते लोगों के साथ न सिर्फ बदतमीजी करते हैं बल्कि भद्दी- भद्दी गालियां भी देते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर उन्हें मारने-पीटने और देख लेने की धमकी देते हैं। यही नहीं नशे में धुत शराबी किसी शरीफ के दरवाजे पर पहुंचकर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं। शराबियों के आतंक से लोगों का राह चलना विशेषकर महिलाओं का घर से बाहर निकालना कठिन हो गया है। समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि शिक्षक डा.सुरेश ने बताया कि गड़वार पुलिस से शिकायत करने का कोई लाभ नहीं। थाने पर शिकायत करने पर थाना पुलिस 100 नंबर पर शिकायत करने को कहती है और 100 नंबर पर शिकायत करने पर पुलिस तो आती जरूर है लेकिन शराबियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करती, अलबत्ता उन्हें ले जाकर थोड़ी दूरी पर छोड़ देती है। फिर वहां से लौटने पर वे शिकायतकर्ता के दरवाजे पर पहुंच अनाप-सनाप बकने लगते हैं। शराबियों के उपद्रव से पूरे गांव का माहौल अत्यंत खराब हो चला
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…