यशपाल
बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया-रेवती मार्ग पर रविवार की रात लगभग 11 बजे चकिया गांव के पास टेंपो व बाइक की आमने- सामने की टक्कर में बाइक की बिट्टू ¨सह (20) निवासी विशुनपुरा की मौत हो गई। वहीं साथ रहे रानीगंज बाजार निवासी रितेश कुमार (19) व गणेश गुप्त (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के बाद टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
टेंपो बैरिया से रेवती की तरफ जा रहा था। इसी बीच चकिया गांव के सामने रेवती की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दूर जा गिरे। घायल बिट्टू, रितेश व गणेश को तत्काल इलाज के लिए सोनबरसा ले जाया गया। चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना के सूचना पाते ही पुलिस व मृतक के परिवार वाले पहुंच गए। इससे कोहराम मच गया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। इस टक्कर में बाइक के परखचे उड़ गए
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…