Categories: BalliaUP

किसान 31 अगस्त से पूर्व अवश्य करा लें अपना रजिस्ट्रेशन

मु० अहमद हुसैन / जमाल

सुखपुरा(बलिया)। मार्केटिंग गोदाम सुखपुरा के विपणन निरीक्षक गोपाल प्रसाद कनौजिया ने बताया है कि विपणन गोदाम सुखपुरा के अंतर्गत आने वाले किसान अपना धान क्रय केंद्र पर देने से पूर्व जन सेवा केंद्र पर खतौनी ,आधार कार्ड ,तथा बैंक पासबुक और फोटो देकर अपना रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से पूर्व अवश्य करा लें। शासन द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है बिना रजिस्ट्रेशन के धान खरीद असंभव होगा।

Adil Ahmad

Recent Posts