नौशाद अंसारी
बिजनौर. हल्दौर- 22 अगस्त. गांव खारी के में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव खारी निवासी विपिन व विरेंद्र के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे विपिन गांव की ही दुकान से घरेलू सामान खरीदकर अपने घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद में प्रथम पक्ष के विपिन कुमार उसकी पत्नी दीपा, समरपाल व दूसरे पक्ष के यशपाल, रवेंद्र व छत्रो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…