Categories: Crime

एक वारंटी सहित 13 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर (भदोही) . पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में अपराधों पर लगाम लगाने हेतु अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के तहत शनीवार को जनपद भदोही पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त समेत कुल 13 व्यक्ति गिरफ्तार किया गया।

थाना ऊंज क्षेत्रान्तर्गत प्र0नि0 श्री राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा, ग्राम पिलखुना से वारण्टी अभियुक्त गंगाधर तिवारी पुत्र राजपति तिवारी निवासी पिलखुना थाना ऊंज जनपद भदोही को गिरफ्तार कर चालान किया गया। इसी प्रकार शान्ति भंग के अंदेशा में जनपद भदोही पुलिस द्वारा कुल 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।इस क्रम मे थाना ज्ञानपुर पुलिस द्वारा ग्राम टटकईया से 02 व्यक्ति,व ग्राम जगापुर से 02 व्यक्ति,थाना ऊंज पुलिस द्वारा ग्राम नवधन से 03 व्यक्ति तथा थाना सुरियावां पुलिस द्वारा ग्राम भिखारीरामपुर से 02 व ग्राम बहुताचकडाही से 03 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts