प्रदीप दुबे विक्की
भदोही – आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) और रक्षा बंधन पर्व पर समस्याओं के निराकरण के लिये शनिवार को आल इंडिया कार्पेट मेन्युफैचरर्स एसोसिएशन (एकमा) भदोही सभागार में सम्पन्न हुई बैठक में नगर में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि सभी पर्व भारतीय परंपरा का हिस्सा है इन्हें मिलजुल कर मनाये जाने से हम लोगों को खुशियां बढ़ जाती हैं। कोई भी त्यौहार हो नजदीकियां बढ़ाने के लिए मनाया जाना चाहिए। कहा कि त्योहारों को जाति- धर्म में ना बाटे। आजकल सोशल मीडिया से सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से हो रहा है, इसलिए इसका इस्तेमाल धर्म-भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि सौहार्द बढ़ाने के लिए होना चाहिए । इस दौरान लोगों ने विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने की मांग की ।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने भी लोगों को सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया इस मौके पर अपर जिलाधिकारी,एसडीएम भदोही, क्षेत्राधिकारी भदोही ,पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, कोतवाल प्रभारी नवीन तिवारी, एकमां उपाध्यक्ष अब्दुल हादी अंसारी, मिठाई लाल दुबे ,जेई आरडी भारतीय ,एसडीओ विद्युत सहित तमाम संभ्रांत नागरिक व सभासद गण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…