वाराणसी। थाना आदमपुर पुलिस द्वारा जनपद में चल रहे अवैध डग्गामार वाहनों की चेकिंग के क्रम में हनुमान फाटक पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि हनुमान फाटक स्थित काली मंदिर के पास 3 व्यक्ति चोरी की मोबाइल लेकर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे है तथा ये तीनों नशीले पाऊडर की भी खरीद फरोक्त करते हैं।
प्राप्त सूचना पर विश्वास कर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना आदमपुर पुलिस द्वारा हनुमान फाटक के पास पहुँचकर जावेद पुत्र मेराज अहमद निवासी सी0के0 41/10 मुहल्ला चाहमामा कुआं थाना चौक वाराणसी, आफताब पुत्र कमरुद्दीन निवासी स0 22/136 पुरानापुल थाना सारनाथ वाराणसी, निजामुद्दीन उर्फ बल्लू पुत्र अनरुल्लाह निवासी अमरपुर बटलोहीया थाना जैतपुरा वाराणसी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर तीनो ने बताया कि हमलोग चोरी की मोबाइल बेचने की तैयारी में थे तथा हम लोगो के पास नशीला पाऊडर व चाकू भी है। तीनो व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से दो मोबाइल सेट तथा 3 नाजायज चाकू सफेद पालिथिन में भूरे रंग का व नशीला पाऊडर बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आदमपुर राजीव कुमार सिंह, उ०नि० प्रशि० राजकुमार, का० शशिकान्त दुबे व का० सुनील यादव थाना आदमपुर शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…