क़तर संकट के चलते दोहा ने संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार परिषद में सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
क़तर के अल-वतन अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़, क़तर की राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के प्रमुख अली इब्ने समीख़ अल-मरी ने जेनेवा में राष्ट्र संघ के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में राष्ट्र संघ मानवाधिकार परिषद से क़तर की घेराबंदी की जांच की मांग की और कहा इस परिषद में सऊदी अरब और यूएई की सदस्यता को रद्द किया जाना चाहिए।
दोहा का कहना है कि उसने यह मांग इसलिए की है कि क़तर की घेरबंदी से इस देश की जनता के अधिकारों का स्पष्ट रूप से हनन हो रहा है। सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब इमारात और बहरैन ने जून 2017 से क़तर की ज़मीनी, हवाई और समुद्री घेराबंदी कर रखी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…