सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र की देशराज नगर कॉलोनी के एक मकान से 90 हजार रुपए की नकदी व एक मोबाइल फोन पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। चोरी कर जाते हुए चोरों ने पड़ोसी के घर को भी खंगालते हुए एक हजार रूपए की नकदी और एक मोबाइल फोन पर भी हाथ साफ़ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मुनेंद्र चौहान पुत्र कृष्णपाल देशराज नगर में रहता है।
गुरुवार देर रात मकान के छत वाले रास्ते से चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखा एक मोबाइल फोन व दूसरे कमरे में हेंगर में टंकी हुई पैंट से 90 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।मुनेंद्र ने बताया कि जब वह सुबह 8 बजे सोकर उठे तो पड़ोसी नसीम के यहां मोबाइल फोन चोरी होनी की बात सुनी। इसके बाद जब उसने अपना फोन देखा , तो उसका फोन व पैंट की जेब में रखे हुए 90 हजार रुपए की नकदी , एटीएम , डीएल , पेन कार्ड , आधार कार्ड , 3 लाख की पर्चियां व अन्य दस्तावेज भी गायब थे। मुनेंद्र का मुताबिक उसकी गोकलपुर दिल्ली में ऑटो पार्टस की फैक्ट्री है। उसे वहां से ग्राहकों ने 90 हजार रुपए का कैश दिया था। जिसे उसने अपनी पैंट में रखा हुआ था और शाम को घर पहुंचकर उसने अपनी पेंट घर के कमरे में टांग दी। लेकिन जब उसने पैंट सुबह देखी तो सारा सामान गायब था। पीड़ित मुनेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…