सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र की न्यू आनंद विहार कॉलोनी में एक वर्षीय बच्ची की मां ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त ये घटना घटी घर में कोई नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार न्यू आनंद विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र , पत्नी किरन , मां अनीता व एक साल की बच्ची के साथ रहता है। वह दिल्ली एक निजी कंपनी में काम करता है।
देवेंद्र की करीब दो साल पहले दिल्ली भजनपुरा की रहने वाली किरन से शादी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे देवेंद्र काम पर चला गया। देवेंद्र की मां अनीता दवाई लेने के लिए बच्ची को लेकर मेडिकल स्टोर चली गई।देवेंद्र की मां अनीता कुछ देर बाद जब घर वापस लौटी , तो उन्होंने पंखे से बंधी रस्सी के सहारे अनीता को लटके देखा। मां ने यह देख जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर वहां आस-पास के लोग इक्ठ्ठा हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…