फर्रुखाबाद : कार सबार सर्राफा व्यापारी की स्कूटी सबार हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पूरे शहर में हडकंप मच गया ।घटना की सूचना मिलते ही एसपी अतुल शर्मा आदि बड़ी संख्या में फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे.
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खड़ीयाई निवासी राजू पाण्डेय सराफा का कारोबार करते थे| उनकी अग्रवाल धर्मशाला के निकट सर्राफा की दुकान भी है | मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी पुत्री वंशिका पाण्डेय की सगाई कार्यक्रम को आवास विकास के एक होटल में सम्पन्न करके लौट रहे थे| वह अपने पुत्र ऋतिक पाण्डेय के साथ कार से घर लौट रहे थे| उसी दौरान उनका स्कूटी सबार युवकों से लोहाई रोड के निकट विवाद हो गया| जिसके बाद राजू अपनी कार लेकर घर की तरफ चल दिये| लेकिन स्कूटी सबारों ने उन्हें मोहल्ला खैराती खां के निकट पुन: घेर कर रोंक लिया|
कार रोकते ही हमलावरों ने राजू की कार पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी| जिससे एक गोली राजू की गर्दन व एक उनके सीने में लग गयी| घटना में वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| हमलावर घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गये| घटना की सूचना पर राजू को लेकर परिजन हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में पंहुचे| जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया|घटना की जानकरी होते ही राजू के परिवार में कोहराम मच गया । राजू की बेटी की खुशी का महौल घर में अब मातम में बदल गया ।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ रामलखन सरोज मौके पर पंहुचे. विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मनोज अग्रवाल और तमाम व्यापारी नेता आदि भी अस्पताल पंहुच गये|
एसपी अतुल शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया है की जाँच की जा रही है| घटना को लेकर कई पुलिस टीमों को लगाया गया है| जल्द खुलासा किया जायेगा|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…