Categories: Crime

अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

संजय ठाकुर

मऊ। मधुबन थाना पुलिस ने शनिवार की भोर में दरगाह स्थित शहीद मोड़ से 20 लीटर अवैध शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र शनिवार की भोर मे दरगाह की तरफ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शहीद चौक के पास से जरीकैन में 10-10 लीटर अवैध शराब लेकर जाते हुए झारखंड प्रदेश निवासी चिरजू व करौंदी नरायनपुर निवासी केशव यादव को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts