Categories: MauUP

अज्ञात कारणो से लगी आग से गोदाम जलकर राख, लाखो का सामान हुआ स्वाहा

संजय ठाकुर

मऊ। नगर कोतवाली क्षेत्र के परदहां काटन मिल मार्ग पर स्थित किराने का गोदाम में आग लग गई। अज्ञात कारणों से बीती रात लगी आग में कार, बाइक सहित किराने की दुकान के लगभग 20 लाख के सामान जल कर खाक हो गए। शनिवार की भोर लगभग चार बजे रास्ते पर टहल रहे लोगों को गोदाम से निकलती धधकती आग दिखी तो दुकानदार को सूचना दिया।

परदहां निवासी संतोष सिंह की काटन मिल मार्ग पर किराने की दुकान है। वहीं बगल में गोदाम है। बीती रात दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर सोने चले गए। रात में अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। पूरी रात धीरे-धीरे आग सुलगती रही। गोदाम में रखे सामानों को अपने आगोश में ले लिया। इसमें खड़ी एक कार, एक बाइक, एक साइकिल, पशु आहार सहित किराने के दुकान के जरुरी सामान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गए। उधर दुकानदार ने बताया कि गोदाम में बिजली नहीं है, इसलिए शार्ट सर्किट की संभावना ही नहीं है।

pnn24.in

Recent Posts