सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरो का भंडाफोड़ करते हुए 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 1 स्कूटी एक्टिवा व 5 मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस ने सभी अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी व तिराहा चौकी प्रभारी टीम के साथ पुल के नीचे सन्दिग्ध/वाहन व्यक्ति बाबत चैकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर खास ने सूचना दी कि लोनी तिराहे की तरफ से एक सफेद एक्टिवा पर 3 लोग आ रहे है, जो चोरी की है। मुखबिर की खबर पर विश्वास करके पुलिस तलाश में जुटी ही थी कि तभी उन्हें एक्टिवा दिखाई पड़ी ,जिस पर 3 युवक सवार थे। पुलिस टीम ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे मुड़कर वापिस भागने लगे, लेकिन टीम ने घेरकर तीनो को पकड़ लिया। भागने का कारण पूछने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि एक्टिवा चोरी की है, जो हमने दिल्ली से चुराई है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शेखर ,शाहिद ,शिवम शर्मा बताया तथा अपनी निशानदेही पर अपने द्वारा चुराई गयी 5 मोटरसाइकिल मुस्तफाबाद के गढ्ढो में अमरूद के बाग से बरामद करायी। पुलिस ने तीनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…