गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क में मीट खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।जिसमें कई लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी अस्पताल रेफर कराया और कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खुशहाल पार्क कॉलोनी में लोनी राशिद गेट निवासी आबिद कुरैशी की मुर्गा मीट शॉप है। रविवार शाम करीब 5 बजे शॉप पर आजाद इन्कलेव खुशहाल पार्क निवासी हाजी गुफरान मीट लेने गया। जहाँ मीट के वजन को लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गयी। बताया जा रहा है कि हाजी गुफरान ने दुकान पर मीट बेच रहे आबिद कुरैशी के भाई को कई थप्पड़ जड़ दिये और अपने घर चला गया। जिससे गुस्साए मीट विक्रेता आबिद कुरैशी के भाई ने लोनी व पूजा कॉलोनी मंगल बाजार से करीब दर्जन भर युवक बुला लिये और हॉकी डंडो से हाजी गुफरान के घर जाकर हमला कर दिया। जिसमें हाजी गुफरान ,अल्लादिये व जाने आलम को गम्भीर चोट आई।उसके बाद करीब आधा घण्टा दोनो तरफ से पथराव हुआ। जिसमें भी कुछ राहगीर चोटिल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी अस्पताल भेजा और पूछताछ शुरू कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…